शीतल ने मधुर आवाज से लाखों लोगों को बनाया अपना दीवाना



गायकी से ऐसा लगाव कि तुतलाती हुई बोली से शुरू कर दिया था गाना

भोपाल। कहते हैं कि प्रतिभा किसी परिचय की  मोहताज नहीं होती है। और उस पर जब सरस्वती मां की कृपा हो तो सातों सुर अपने आप ताल बन जाते हैं। फिर न उम्र मायने रखती है और न परिस्थिति। वैसे भी हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गहेबजाहे उनका टैलेंट लोगों के सामने आ ही जाता है। राजधानी भोपाल की रहने वाली शीतल महेश्वरी भी उनमें से एक हैं, जिनकी सुरीली आवाज के लोग दीवाने बने हुए हैं। 
शीतल को अपने इस अलग टैलेंट के कारण एक अलग पहचान मिली है। इनकी आवाज कितनी सुरीली है इस बात का अंदाजा आप इस बात से लग सकते हैं कि सोशल मीडिया पर इन्हें फॉलो करने वालों की कतार बढ़ती जा रही है। आपको जानकार हैरानी होगी कि ये महज 5 साल की उम्र में ही गाने लगी थी। गाने से ऐसा लगाव था कि बचपन में जब लोग कलम थामते हैं, शीतल के नन्हें मुन्ने हाथों ने माइक थाम लिया था। यह उनका पैशन था, वह अपनी सिंगिंग की वजह से स्कूल टाइम पर  ही स्टार बन चुकी थी। आज संगीतमय सुंदरकांड पाठ, रात्रि जागरण, पारिवारिक कार्यक्रम में प्रस्तुति हो या अन्य किसी आयोजन में संगीत की भागीदारी हर तरफ शीतल की सुरीली आवाज का जादू छाया हुआ है।

कोयल सी आवाज, एक बार जो सुन ले हो जाता है कॉयल 

बहुमुखी प्रतिभा की धनी शीतल महेश्वरी गायन ही नहीं बल्कि अन्य विधाओं में भी अपनी मजबूत पकड़ रखती हैं। ढोलक वादन, नृत्य, मेकअप आर्टिस्ट के साथ साथ वह सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं। कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजी जा चुकी शीतल महेश्वरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।  

संगीत के क्षेत्र में एक उभरता हुआ नाम 

कई शानदार गानों को अपनी आवाज दे चुकी शीतल महेश्वरी आज संगीत के क्षेत्र का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपनी सिंगिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है और यही वजह है कि आज उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। किसी व्यक्ति की आवाज उसकी पहचान बन जाती है। सुरीली आवाज तो हर किसी को पसंद आती है। मधुर और मीठी आवाज सभी लोगों पर अपना प्रभाव डालकर उनको अपनी तरफ आकर्षित करती है। सुरीली आवाज ने कई सारे लोगों को समाज में प्रतिष्ठा और कामयाबी दिलाई है। शीतल के साथ भी ऐसा ही है। 

....तो आप खुद करेंगे वीडियो शेयर 

सोशल मीडिया आने के बाद से लोगों को एक प्लेटफॉर्म मिल गया है। जहां लोग न सिर्फ अपने टैलेंट को दिखा रहे हैं बल्कि दुनिया के सामने एक चमकता सितारा भी बने हुए है। शीतल महेश्वरी की सुरीली आवाज में संगीतबद्ध हुए गानों को सुनकर यकिनन आप भी उनके गायन और वादन के वीडियो को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करेंगे।

Comments